| पूर्ण प्रश्न पोस्ट करें कृपया अपूर्ण प्रश्न पोस्ट न करें. केवल सही और पूर्ण प्रश्न ही पोस्ट करें, इससे आपको सही उत्तर शीघ्रता से प्राप्त करने में मदद मिलेगी. आपके प्रश्न और उत्तर में सही व्याकरण और वर्तनी के उपयोग से दूसरों को भी ढूँढने में मदद मिलेगी और बेहतर उत्तर प्राप्त करने के आपके अवसर बढ़ जाएँगे. |
| |
| कोई सामान्य प्रश्न नहीं कृपया कोई सामान्य प्रश्न पोस्ट न करें जैसे, "आपकी पसंदीदा मूवी कौन सी है?". इस प्रकार के प्रश्नों से साइट का उद्देश्य हल नहीं होता. इसके बजाय वे समुदाय सदस्यों को साइट के उद्देश्य से भटकाते हैं. यहाँ तक कि एक ही प्रश्न को दोहराना अच्छा नहीं माना जाएगा. अधिक सही और प्रयोगात्मक प्रश्न करने का प्रयास करें जिससे समुदाय के दूसरे सदस्यों को भी उनके उत्तर पढ़कर लाभ हो सके. |
| |
| अपने प्रश्नों की व्याख्या करें अपने प्रश्नों या उत्तरों को लिखते समय कृपया व्याख्या करने का प्रयास करें. संक्षिप्त, एक या दो शब्दों के प्रश्न और उत्तर पोस्ट न करें. इससे दूसरों को आपके प्रश्न या उत्तर अच्छी तरह से समझने में मदद मिलेगी. |
| |
| विशिष्ट बनें अपने प्रश्न या उत्तर लिखते समय कृपया विशिष्ट बनने का प्रयास करें, अपने उत्तर के समर्थन में उचित प्रमाण या संदर्भ देने का प्रयास करें. अपना उत्तर देते समय अनुमानों, ग़लत या असंगत जानकारी देने से बचें. प्रश्नों के उचित उत्तर देने से किसी को भी आपकी विशेषज्ञता, जानकारी, विचारों और जीवन के अनुभवों से लाभ मिल सकता है. इस तरह से आप समुदाय में कुछ सकारात्मक योगदान कर सकते हैं. |
| |
| लिंक न दें अपने प्रश्न या उत्तर लिखते समय कृपया विशिष्ट बनने का प्रयास करें, अपने उत्तर के समर्थन में उचित प्रमाण या संदर्भ देने का प्रयास करें. अपना उत्तर देते समय अनुमानों, ग़लत या असंगत जानकारी देने से बचें. प्रश्नों के उचित उत्तर देने से किसी को भी आपकी विशेषज्ञता, जानकारी, विचारों और जीवन के अनुभवों से लाभ मिल सकता है. इस तरह से आप समुदाय में कुछ सकारात्मक योगदान कर सकते हैं. |
| |
| उचित श्रेणी चुनें कृपया अपना प्रश्न उचित श्रेणी में पोस्ट करें. इससे उस श्रेणी को देखने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित करने के अवसरों में वृद्धि होगी और इस प्रकार आप अधिक संगत और निकटस्थ उत्तर प्राप्त करेंगे. |
| |
| विनम्र बनें कृपया किसी व्यक्ति या समुदाय को इंगित करने वाले प्रश्न पोस्ट न करें इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुँच सकती हैं. सभी के लिए विनम्र और अच्छा बनने का प्रयास करें. यदि आप कोई श्रेष्ठ प्रश्न या उत्तर देखते हैं, तो इसे रेट करने का प्रयास करें. यदि आपको कोई आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देती हैं तो कृपया इसे दुर्भावनापूर्ण सामग्री के रूप में रिपोर्ट करें. कृपया साइट के सकारात्मक उपयोग को बढ़ाने और ग़लत उपयोग को रोकने में हमारी मदद करें.
इसके अलावा, साइट पर लैंगिक स्पष्टता, गंदी भाषा और छवियों को न डालें क्योंकि बच्चे भी वेबदुनिया क्वेस्ट में भाग ले सकते हैं. इसके अलावा, हिंसात्मक, अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा भी अच्छी नहीं मानी जाएगी. ऐसी भाषा पोस्ट न करें जो सार्वजनिक रूप से उपयोग न की जा सके. पोस्ट की गई सामग्री द्वारा आपके देश, राज्य और प्रांत के क़ानूनों का भी उल्लंघन नहीं होना चाहिए. लोगों की व्यक्तिगत और निजी जानकारी साझा करने के लिए उन्हें नुकसान पहुँचाना, परेशान करना, धमकी देना, चालाकी करना और मूर्ख बनाना भी क़ानून का उल्लंघन माना जाता है. |
| |
| ईमानदार बनें केवल पॉइंट अर्जित करने के लिए कृपया उत्तर न दें. यदि आपका उत्तर पूछे गए प्रश्न को संतुष्ट नहीं करता या उसके लिए उचित नहीं है तो उत्तर देने में पहले होने का कोई अर्थ नहीं होता. पॉइंट सिस्टम समुदाय सदस्यों को पुरस्कृत करने और साइट पर प्रश्नोत्तर साझा करने के लिए केवल उनकी प्रशंसा और प्रोत्साहन हेतु बनाई जाती है. पॉइंट्स अर्जित करने के लिए दूसरों के उत्तर कॉपी करने और फ़िलर उत्तर देने से बचें केवल स्वयं के लाभ के लिए एक से अधिक प्रोफ़ाइलें बनाना भी अच्छा नहीं माना जाता. |
| |
| चैट करने से बचें कृपया दूसरों के साथ चैट करने या व्यक्तिगत संदेश पोस्ट करने के लिए इस साइट का उपयोग करने से बचें.. |
| |
| ग़लत व्यवहार ऐसे सदस्य जो दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं उन्हें अपने वेबदुनिया क्वेस्ट खातों की समीक्षा होने और संभावित समापन का जोख़िम रहता है. यदि सदस्य उल्लंघन जारी रखते हैं, तो वे अपना वेबदुनिया आईडी खो सकते हैं और इस प्रकार अन्य वेबदुनिया सेवाओं पर भी नहीं पहुँच सकते. |
| |